नेशनल लोक अदालत में 5 करोड़ से अधिक का संपत्तिकर

0
80

संपत्ति कर वसूली में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा ग्वालियर

ग्वालियर –  प्रदेश भर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्तिकर में 5 करोड़ 54 हजार से अधिक की वसूली की है।

उपायुक्त एवं सहायक यंत्री  ए पी एस भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह एवं अपर आयुक्त  आरके वास्तव के निर्देशन में समस्त वसूली प्रभारी द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम ग्वालियर ने संपत्ति कर वसूली में आज नेशनल लोक अदालत के दौरान 2637 रसीदें जारी करते हुए 5 करोड़ 54 हजार रूपये का संपत्तिकर जमा किया।

जिसमें ग्वालियर विधानसभा में 680 रसीद जारी कर 73 लाख 82 हजार से अधिक, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 895 रसीद जारी कर 2 करोड़ 72 लाख 21 हजार से अधिक, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 830 रसीद जारी कर 81 लाख 68 हजार से अधिक एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 232 रसीद जारी कर 70 लाख 81 हजार 965 रुपए का संपत्ति कर जमा कराया गया।

LEAVE A REPLY