पर्यावरण एवं पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव ने देखी आदर्श गौशाला की व्यवस्था, की सराहना

0
69

ग्वालियर दिनांक 02 सितंबर 2024- पर्यावरण एवं पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा ने नगर निगम की आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की सभी व्यवस्थाओं को देखा और उसकी प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने पशुपालन एवं पंचायत विभाग द्वारा संचालित रानी घाटी गौशाला का भी निरीक्षण किया।
पर्यावरण एवं पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव ने आदर्श गौशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा बनाए गए, बायो सीएनजी प्लांट को देखा और वहां पर अधिकारियों से उसकी पूरी जानकारी ली। साथ ही अपने सुझाव भी दिए, इसके बाद उन्होंने गौशाला में गौमाता को भोजन देने की प्रक्रिया को देखा और गौशाला में गायों को गीला दाना चुनी पीना डालने के लिए बनाए गए, नवीन टैंकर का लोकार्पण किया। साथ ही गौ माता का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गोबर गैस प्लांट से संचालित गौशाला की रसोई को देखा और उसकी प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव, संत  ऋषभ देवानंद महाराज, गौशाला के नोडल अधिकारी  पवन सिंघल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY