नगर निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने किया तिघरा जलाशय का निरीक्षण, लाइन के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

0
56

ग्वालियर को पेयजल सप्लाई करने वाले एकमात्र जलाशय तिघरा का नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव ने नगर निगम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिघरा जलाशय एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। वहां पर उन्होंने अधिकारियों को से कहा कि जिन क्षेत्रों में टंकी कम भरने से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता वहां फुल टंकी भरकर पानी पहुंचाने की व्यवस्था देखें एवं शहर में नियमित पानी सप्लाई की कार्य योजना भी बनाने के निर्देश दिए।


नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव ने शहर में नियमित पेयजल सप्लाई के लिए तिघरा जलाशय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिघरा जलाशय में लीकेज ठीक किए जाने के कार्य को देखा। अधिकारियों से कहा कि तिघरा के लीकेज पूर्णता बंद किए जाएं। जिससे बांध सुरक्षित रहे, साथ ही पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इसके बाद निगम आयुक्त  वैष्णव ने तिघरा से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए डाली गई। पेयजल लाइन, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। तिघरा से सप्लाई होने वाले कच्चे पानी को फिल्टर कर शुद्ध करने की पूरी प्रक्रिया को समझा। इसके बाद नगर निगम आयुक्त  वैष्णव ने निर्देश दिए कि शहर में कई स्थानों पर पानी की लाइन के अंत तक पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए इस बार ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए कि तिघरा का पानी पाइप लाइन के अंतिम छोर तक पहुंचे, जिससे उसका उपयोग आमजन कर सके।

LEAVE A REPLY