22 जुलाई को आयोजित होने वाले समाधान आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारियाँ जारी
ग्वालियर – उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति रोहित आर्या के निर्देश पर उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 09 जिलों में 22 जुलाई को समाधान आपके द्वार योजना के चतुर्थ चरण का आयोजन होगा। इस संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पी सी गुप्ता ने बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व, पुलिस, विद्युत, वन, नगर निगम, नगर पालिका व न्यायालय के प्रकरण निराकरण कराने में व्यक्तिगत रूचि से कार्य करने को कहा।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीजेएम, ग्राम न्यायाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, पुलिस, आबकारी, विधुत, नगर निगम आदि विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

समाधान आपके द्वार के संबंध में आनलाईन शिविर आयोजित
समाधान आपके द्वार कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी सी गुप्ता के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल के मार्गदर्शन में घाटीगांव जनपद के ग्राम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा द्वारा यूट्यूब के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वालेंटियर अंशुमान शर्मा ने किया।












