तिघरा जलाशय के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई

0
57

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

तिघरा जलाशय के समीप “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सफल युवा मंडल एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
पौधरोपण कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  सोमेश महंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। इस अवसर पर अंजू भदौरिया, रश्मि त्रिपाठी, संतोष कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, चरण सिंह, ऋतिक बाथम, राजेंद्र सोनी व प्रवीण कुशवाहा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY