कार्यपालन यंत्री एवं नोडल अधिकारी सीवर को दी भावभीनी विदाई
नगर नगम के कार्यपालन यंत्री श्री आरके शुक्ला एवं नोडल अधिकारी सीवर सेल श्री लल्लन सेंगर को उनकी सेवा निवृति पर आज निगम मुख्यालय में निगम परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित सेवा निवृति समारोह में मुख्य रूप से महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापित मनोज सिंह तोमर, नेता प्रतिप्रक्ष हरिपाल, उपनेता विपक्ष रवि तोमर, एमआईसी सदस्य श्रीमती मोनिका शर्मा, पार्षद विवेक सोनू त्रिपाठी एवं हरिबाबू शिवहरे, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिंह सिकरवार सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा निवृति विदाई समारोह के अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने दोनो अधिकारियों को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनो अधिकारी बहुत ही मेहनती एवं शहर को अपने परिवार की तरह मानकर कार्य करने वाले अधिकारी थे। आज इन्हें निगम सेवा से सेवा निवृत किया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि निगम के अधिकारी हमेशा इनके अनुभवों का लाभ लेते रहें। इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने दोनो अधिकारियों को आगामी सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने कहा कि शुक्ला जी एवं सेंगर ने हमेशा शहर में समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए हैं तथा आरके शुक्ला द्वारा शहर के बडे बडे प्रोजेक्ट मंे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अमन वैष्णव ने दोनो अधिकारियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनो ही अधिकारी बहुत ही मेहनती हैं तथा हमारा प्रयास रहेगा कि यह निगम मंे पुनः हमारा सहयोग करते रहें। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अधीक्षण यंत्री जेपी पारा ने किया। सभी अथितियों द्वारा दोनो अधिकारियों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव भीनी विदाई दी।












