श्योपुर में नाव ड़ूबी, पति-पत्नी, बच्चों सहित सात की मौत, ऊर्जा मंत्री ने कंधा दिया

0
58

सिटी रिपोर्टर, श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे 11 लोगों से भरी नाव सीप नदी में डूबने से हुए हादसे में सात लोगों की मौत की ह्रदय विदारक घटना पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गहन दु:ख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया तथा पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि दु:ख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरी मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

ऊर्जा मंत्री को भेजा श्योपुर
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले के सरोदा गांव के निकट सीप नदी में नाव पलटने की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने को कहा था। जिसके बाद अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार की रात को ही श्योपुर के लिए रवाना हो गए थे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नाव हादसे में जान गवाने वाले लोगो के गांव पहुंचे और मृतकों के परिवार के लोगो से मिले तथा शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को दु:ख की इस घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरी मध्य प्रदेश सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। ऊर्जा मंत्री ने पूरी घटना और राहत कार्यों की जानकारी फोन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी। इसके बाद नाव हादसे में जान गंवाने वाले विजरपुर गांव के पति-पत्नी और दो बच्चो की अर्थी को कंधा देते हुए ऊर्जा मंत्री अंत्येष्टि में शामिल हुए। विजरपुर गांव में नाव हादसे के शिकार पति पत्नी और दो बच्चो का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने खुद मृतकों के परिजनों से फोन पर बातचीत करते हुए सांत्वना दीऔर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने सरोदा गांव के ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही सीप नदी पर पुल बनाने का आश्वासन देते हुए नाव हादसे की जांच के आदेश श्योपुर कलेक्टर को दिए तथा लापरवाही सामने आने पर कार्यवाही की बात कही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लगातार श्योपुर की घटना पर जिले के अधिकारियों से जानकारी भी ले रहे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।

LEAVE A REPLY