नवागत कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कलेक्टर बंगले के कार्यालय पर संभाला पदभार

0
205

ग्वालियर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को ग्वालियर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य शासन के आदेश के बाद ग्वालियर में अक्षय कुमार को ग्वालियर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यहाँ गाँधी रोड स्थित कलेक्टर निवास कार्यालय में उन्हें ग्वालियर जिला कलेक्टर का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी एवं अपर कलेक्टर एच बी शर्मा भी मौजूद थे। अक्षय कुमार सिंह इससे पहले शिवपुरी जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

अक्षय कुमार को कार्यभार सौंपने के बाद कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भोपाल रवाना हो गए। कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अपर सचिव मुख्यमंत्री और एमडी पर्यटन विकास निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है। कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ग्वालियर में लगभग तीन साल पदस्थ रहे और इस दौरान उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY