भोपाल – अशोका गार्डन इलाके में 14 साल की स्कूली छात्रा के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म के साथ ही उससे सोने की चेन ठगने की घटना सामने आई है। परिजनो ने जब सोने की चैन के बारे में पूछताछ की तब आरोपी की करतूत का खुलासा हुआ, और मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने अनुसार राहुल नगर हिनौतिया मे अपनी मॉ के साथ किराये से रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 7वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता अलग रहते हैं। अपनी शिकायत मे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में मूल रुप से ललितपुर का रहने वाला उमर अली (20) रहता है जो फैब्रिकेशन का काम करता है। पास मे रहने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

आरोप है कि उमर ने बीती 12 फरवरी को शादी में जाने के लिये किशोरी से पहनने के लिये सोने की चेन मांगी थी। पहचान होने के कारण छात्रा उसे चैन देने के लिए उसके कमरे में पहुंची तब आरोपी ने उसके साथ जर्बदस्ती कर डाली। इसके बाद आरोपी कमरा खाली कर दूसरे जगह रहने चला गया। वहीं सोने की चैन नजर न आने पर जब किशोरी की मॉ ने उससे पूछताछ की तब उसने सारी बात बता दी। इकसे बाद महिला बेटी को थाने पहुंची। जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ मे मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट मे पेश कर जेल भेजने की तैयारी है।












