मुरार पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

0
122

ग्वालियर –  उपनगर मुरार पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया है। खास बात यह है कि आरोपियों में एक महिला चोर भी शामिल है, जो अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी। पुलिस को फिलहाल इन चोरों से तीन नकबजनियों का खुलासा करने में मदद मिली है।

दरअसल मुरार पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा गांव हाईवे पुल के पास एक पैनासोनिक कंपनी का टैबलेट लेकर कोई व्यक्ति उसे बेचने की कोशिश कर रहा है ।इस सूचना पर पुलिस की एक टीम बड़ा गांव हाईवे पुल के पास पहुंची और संदिग्ध युवक को दबोच लिया गया। उसके पास से एक टैबलेट भी मिला। इसके बारे में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह टैबलेट उसने कृष्ण विहार कॉलोनी बालाजीपुरम के पास से सूने घर का ताला तोड़कर चोरी किया था।

पकड़े गए शातिर चोर का नाम पूछने पर उसने स्वयं को भिंड के अटेर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह अपने एक साथी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है ।पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर पैनासोनिक कंपनी का टैबलेट वाशिंग मशीन लुमिनस कंपनी का इनवर्टर बैट्री जप्त किया गया है। आरोपी का दूसरा साथी किराए के मकान बालाजीपुरम में रहता है। महिला की निशान देही पर एक इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर एलईडी वाशिंग मशीन आदि बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY