राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष में नगर निगम करेगा अनेक कार्यक्रम

0
87

योग शिविर एवं स्वरोजगार अंतर्गत हितग्राहियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज

ग्वालियर –  नगर निगम ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष मे 11 जनवरी से 15 जनवरी तक अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत दिनांक 13 जनवरी को बाल भवन में प्रातः 8:00 बजे से योग शिविर एवं प्रातः 10:30 बजे से स्वरोजगार अंतर्गत हितग्राहियों का प्रशिक्षण एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अपर आयुक्त  आरके वास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 11 जनवरी से 15 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष मे अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत दिनांक 13 जनवरी को बाल भवन में प्रातः 8:00 बजे से डे एन यु एल एम शाखा के समस्त कर्मचारियों एवं हितग्राहियों द्वारा योग शिविर में सहभगिगता कर योग किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 10:30 बजे से स्वरोजगार अंतर्गत हितग्राहियों का प्रशिक्षण एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
14 जनवरी 2024 को पारंपरिक उत्सव एवं विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत खिलाड़ियों शिल्पकारों कारीगरों एवं महिला हितग्राहियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

15 जनवरी 2024 को युवाओं की भागीदारी के साथ स्वच्छता कार्यक्रम एवं पर्यावरण हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY