आज इसके लिए बनाई गई समिति की बैठक सम्पन्न
22 जनवरी को राम मंदिर ग्वालियर की अयोध्या होंगी की घोषणा के बाद आयोजन समिति की बैठक प्रारम्भ हो गई है
मंदिर समिति के अध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल सचिव गोविन्द बंसल जी ने बताया की आज दोपहर 12.30 बजे मंदिर के कार्यालय मे आयोजन समिति के संयोजक डॉ प्रवीण अग्रवाल और सहसयोजक सुरेश बंसल के अलावा समिति के सदस्य दीपक जैन मदन मोहन गर्ग के साथ विचार विमर्श किया गया की
इसमें चार द्वार मंदिर के चारो और बनाये जायेंगे गर्भ गृह का द्वार पर 35 किलो चांदी मे जयपुर की कारीगरी के साथ लगाने का आर्डर किया और सुनिश्चित किया की यह हर हाल मे 20 जनवरी तक लग जाये
वही मंदिर के चारो और कोरिडोर बनाये जायेंगे जिसमे भव्य लाइटिंग की जाएगी
मंदिर के चारो दिशा के व्यापारियों और रहवासियों से इस पुनीत कार्य मे सहयोग करने और अपने अपने संस्थानों घरो को सजाने के लिए आज पीले चावल देकर उनसे अनुरोध किया जायेगा
आयोजन समिति के सयोजक डॉ प्रवीण अग्रवाल और सह सयोजक सुरेश बंसल ने बताया की इसके लिए हम प्रशासन से भी पूरा सहयोग लेकर इसकी रुपरेखा को अंतिम रूप देंगे जिसमे गस्त का ताजिया से लेकर फालका बाजार तक रौशनी की जाये और एक द्वार गस्त के ताजिये पर भी बने वही मंदिर की चारो दिशा मे सड़क खस्ताहाल है उसे दुरस्त करवाने का भी अनुरोध किया जायेगा पूरे मंदिर मे पुताई कार्य प्रारम्भ हो गया है
वही एक भजन संध्या भी हो इसके प्रयास किये जा रहें है डॉ प्रवीण अग्रवाल ने बताया की सनातन धर्म मंदिर समिति से भी चर्चा की जा रही है की वह उस स्थल को जनकपुरी घोषित करे डॉ अग्रवाल ने कहाँ की 22 जनवरी को हर व्यक्ति अयोध्या नहीं जा पा रहा है तो अयोध्या घोषित कर इसे उसका रूप देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे ग्वालियर निवासियों को यह अवसर उपलब्ध करवया जा सके












