निगमायुक्त वैष्णव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

0
71
 शहर में साफ सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी जोनल एवं वार्ड माॅनिटर प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर निकलें और सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें कहीं भी लापरवाही पाये जाने पर तत्काल संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करें। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने स्वच्छता की समीक्षा एवं समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त  मुनीश सिंह सिकरवार, उपायुक्त  अमर सत्य गुप्ता, सीएचओ डाॅ. वैभव श्रीवास्तव, डाॅ. अनुज शर्मा सहित अन्य सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में के बैठक कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगमायुक्त  वैष्णव ने स्वच्छता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईईसी एक्टिविटी शहर में प्रारंभ की जाए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। जिससे लोग सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करके कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें साथ ही सभी गाड़ियां केदारपुर प्लांट पर ही जाएं। इसके साथ ही प्रतिदिन सायं के समय वीसी के माध्यम से स्वच्छता के संबंध में बैठक को इसके लिए वीसी प्रारंभ करायें, जिससे प्रतिदिन स्वच्छता की समीक्षा की जा सके।
समय सीमा बैठक में न्यायालय के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी संबंधित ओआईसी को निर्देशित किया कि न्यायालय में कंटेम्प्ट के जितने भी प्रकरण है, उनमें जवाब प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही जनमित्र केन्द्रों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की तथा क्षेत्राधिकारी  अभय प्रताप तोमर, रविन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री सौरभ शाक्य के क्षेत्र में अधिक प्रकरण लंबित होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता पूर्ण निराकरण करें तथा आगामी सप्ताह में पुनः समीक्षा के दौरान सभी प्रकरणों का निराकरण होना चाहिए। इसके साथ ही अन अटेंडेंट शिकायतों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई भी शिकायत संबंधित अधिकारियों अटेंड नहीं की जाती है तो उसके खिलाफ कढी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

LEAVE A REPLY