निगम की दो बीघा भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण

0
99

ग्वालियर दिनांक 04 नवम्बर 2024 – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम की संपत्ति से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिसके तहत आज पुरानी छावनी क्षेत्र में दो बीघा नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जे हटवाये गए।


प्रभारी उपायुक्त डाॅ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव के निर्देशानुसार नगर निगम की सम्पत्तियों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड 64 स्थित पुरानी छावनी एबी रोड तोमर पेट्रोल पंप के सामने नगर निगम दो बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। दो बीघा भूमि पर सडक किनारे छः दुकान, हाथ ठेला, धुलाई सेंटर, पंचर की दुकान, मुर्गा सेंटर ताजा मीट, ओटो सर्विस सेंटर आदि का अतिक्रमण हटाया गया है। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अमला मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY