विधायक  पाठक का तूफानी जनसंपर्क जारी, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

0
98

दक्षिण विधानसभा मेरा परिवार है और यह उसके सम्मान का चुनाव है – विधायक  पाठक

विधायक  पाठक का तूफानी जनसंपर्क जारी, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

राम मंदिर ब्लाॅक के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर –  दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक  प्रवीण पाठक जी ने आज राम मंदिर ब्लाॅक के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए कहा कि मैं आपके वोट की ताकत के बल पर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की जनता को भय, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से मुक्ति दिलाऊंगा । विधायक  पाठक ने कहा कि एक छात्र साल भर मेहनत करता है और एक गाइड के भरोसे परीक्षा के समय। मैंने दक्षिण विधानसभा में 5 साल विकास के लिए मेहनत की है। यह चुनाव दक्षिण विधानसभा के मेरे परिवार के सम्मान का चुनाव है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी जान से हम सभी को मेहनत करना पड़ेगी।
आज दोपहर 12:30 बजे दौलत गंज स्थित दक्षिण विधानसभा के ब्लॉक चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधायक  प्रवीण पाठक ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, सन्तोष शर्मा, सुरेश पाल, अख्तर खान,विट्ठल राठी, पिंटू शाक्यवार,सोनू जायसवाल,भानू जाट, राजेश जाटव , भगवान दास, गजेन्द्र अस्थाना, रवि शाक्य शरद साहू,शमशाद खान,भारत भूषण बाथम, ब्लॉक महामंत्री पद्मिनी सक्सेना, रानू शर्मा मनोरमा सिंह चौहान,शिखा शर्मा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, भगवान दास सैनी, तन्वी चतुर्वेदी, भूपेंद्र मौर्य, ऋषभ नरवारे, गिरीश शर्मा, अनिल बाजपेई ,अरविंद राठौड़, जंग बहादुर चौहान, दीवान सिंह राठौड़, मुकेश घाकड, सुनील पाल, शिल्पा डोगरा,श्याम सुंदर वास्तव, कपिल पाल, अतुल जैन,इशु शर्मा सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

विधायक  पाठक का तूफानी जनसंपर्क जारी

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी  प्रवीण पाठक जी द्वारा चलाए जा रहे “परिजन संपर्क कार्यक्रम” का आज रविवार को सुबह 8 बजे से वार्ड 53 की हेमसिंह की परेड हनुमान जी के मंदिर से शुभारंभ किया गया । इसके बाद यह जनसंपर्क आगे कारोबारी मोहल्ला, गंजीवाला मोहल्ला, ऋषि नगर,देव नगर, एकता कॉलोनी, इंगले की गोठ, लक्कड़ खाना पुल से पान पत्ते की गोठ, कुशवाह मोहल्ला, त्रिवेणी चौक, लक्कड़खाना मुंशीयों का मोहल्ला से होते हुए लक्कड़ खाना नाला पर समाप्त हुआ ।

इस दौरान विधायक  पाठक का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, कई स्थानों पर शाल फल से सम्मान किया गया तो कई स्थानों पर फूल माला एवं तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया।
इस परिजन संपर्क यात्रा में प्रमुख लोगों के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें मुख्य रूप से पार्षद मंगल यादव, रामेश्वर दयाल, दिनेश पांडे,प्रताप राव, संजय फड़तरे, रमेश भारती, अरविंद पाठक, निहाल सिंह, नीरज कौरव, निशांत तोमर, वंश, ज्ञानी सिकरवार, आनंद सिंह,नंदू सेन, कपिल पाल, अखिलेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, इशू शर्मा, चेतन घाटगे एवं एडवोकेट विनोद शर्मा उपस्थित थे।

इसी कड़ी में शाम को “परिजन संपर्क कार्यक्रम” 4 बजे वार्ड 42 में जनकगंज स्थित चुनाव कार्यालय से प्रारंभ होकर, भाऊ का बाजार, नई सड़क, शक्कर कॉलोनी, शिवराम कोले का बाड़ा,दाना ओली होते हुए मोर बाजार पर संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष  कैलाश चावला, मुन्नेश जादौन,  रमेश चौरसिया, श्रीमती उषा शिवहरे,सौरव अग्रवाल,  आकाश जैन,  अक्षय चौधरी,  विजय लखोटिया एवंबंटी भाई सहित सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY