विधानसभा आम निर्वाचन-2023
मतदान दलों का उत्साहवर्धन करने पहुँचे कलेक्टर
टॉफियाँ भेंटकर मुँह मीठा कराया और मतदान सम्पन्न कराने के लिए दी अग्रिम बधाई व शुभकामनाएँ
ग्वालियर – सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। साथ ही मतदान ड्यूटी एवं चुनाव संबंधी अन्य कार्यों में संलग्न शासकीय सेवकों को भी डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस कड़ी में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में आयोजित हुए मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर शासकीय सेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महाउत्सव में नई ऊर्जा व संकल्प भाव के साथ मतदान सम्पन्न कराएँ। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान ड्यूटी में शामिल सभी शासकीय सेवकों को यथासंभव सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगीं।
इस दौरान कलेक्टर
सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को मतदान सम्पन्न कराने की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएँ दीं। साथ ही टॉफी भेंट कर सभी का मुँह मीठा कराया।
सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को मतदान सम्पन्न कराने की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएँ दीं। साथ ही टॉफी भेंट कर सभी का मुँह मीठा कराया।












