कायाकल्प योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का मंत्री श्री कुशवाह ने किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश

0
86

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने कायाकल्प योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का बीती रात जायजा लिया। उन्होंने कम्पू बिजलीघर से बेटी बचाओ तिराहा तक चल रहे सड़क के डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ सड़क का काम तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। ज्ञात हो कि मंत्री  कुशवाह ने हाल ही में कायाकल्प योजना के तहत तीन सड़कों का भूमिपूजन किया था। इनमें 3 करोड़ रुपए की लागत से कम्पू बिजलीघर से बेटी बचाओ तिराहा होते हुए गुड़ागुढ़ी तिराहा तक सड़क का डामरीकरण, 1 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से नया बाजार से कम्पू तिराहा होते हुए चूड़ी मार्केट महाराज बाड़ा तक तथा 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से एबी रोड नेहरू कोठी से ढोलीबुआ तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY