वीरपुर बांध से खोदी मिट्टी की नपाई शुरू, एलिवेटेड रोड बनाने वाली कंपनी से वसूली जाएगी रॉयल्टी

0
140

बिल्लू बादशाह की नजर

ग्वालियर के वीरपुर बांध से अवैध रूप से खोदी गई करीब एक करोड़ रुपये की मिट्टी और मुरम के मामले में जल संसाधन विभाग ने अब एलिवेटेड रोड बनाने वाली फर्म पर निशाना साध लिया है। फर्म ने माफियाओं से कितनी मिट्टी और मुरम ली है, इसकी गणना शुरू कर दी है। नपाई के बाद फर्म से रॉयल्टी वसूली जाएगी। माना जा रहा है है कि फर्म ने 50 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की मिट्टी और मुरम का उपयोग किया है इसलिए जुर्माना सहित इससे ज्यादा कीमत वसूली जाएगी।

बिल्लू बादशाह ने पकड़ा था खेल

वीरपुर बांध से अवैध रूप से माफियाओं ने कभी रात के अंधेरे में कभी दिन दहाड़े करीब एक करोड़ रुपये की मिट्टी और मुरम को अवैध रूप से खोदकर अवैध कॉलोनाइजरों, ईट भट्टा संचालकों के साथ एलिवेटेड रोड बना रही फर्म को बेचा। इस मामले में माफियाओं से जल संसाधन विभाग के ही कुछ निचले स्तर के अधिकारियों की सांठगांठ उजागर हुई है। एलिवेटेड निर्माण करने वाली फर्म द्वारा जल स्त्रोत हनुमान बांध का अस्तित्व खत्म करने का भी खेल खेला जा रहा था। बिल्लू बादशाह ने इस बडे घोटाले का पर्दाफास किया था। खबर के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और एलिवेटेड रोड बना रही फर्म का का बंद कराते हुए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भी सौंपा है। पुलिस माफियाओं का पता लगा रही है।

हनुमान बांध और स्वर्ण रेखा नदी में डाली मिट्टी

माफियाओं के कब्जे से पहले शहर के प्यास बुझाने के लिए वीरपुर बांध और हनुमान बांध शहर के लाइफ लाइन होते थे। लेकिन शहर में एलिवेटेड रोड बनाने के लिए अब हनुमान बांध का अस्तित्व खत्म किया जा रहा है। वीरपुर बांध से अवैध रूप से मिट्टी खोदकर एलिवेटेड रोड के लिए हनुमान बांध और स्वर्ण रेखा नदी में डाली जा रही है। बिल्लू बादशाह की खबर के बाद हरकत में आए जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री अग्निवेश सिंह के नेतृत्व में टीम वीरपुर बांध और हनुमान बांध पहुंची थी और काम बंद करा दिया था।

इनका कहना है

एलिवेटेड रोड बनाने वाली फर्म ने कितनी मिट्टी और मुरम खरीदी है, इसकी गणना की जा रही है। नपाई के बाद ही रॉयल्टी की राशि तय होगी।

राजेश चतुर्वेदी, अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन विभाग

LEAVE A REPLY