लोकायुक्त  : उपसंचालक पशुपालन तीन हजार की रिश्वत लेते पकडे

0
101
मुरैना/ ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने उप उसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग मुरैना आरपीएस भदौरिया को आज तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड लिया है।
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर रामेश्वर सिंह ने बताया कि आवेदक सत्येन्द्र सिंह मावई ग्राम चोखोटी नूराबाद मुरैना ने शिकायत की कि आचार्य बिद्या सागर योजना के तहत ओ बी सी समूह को प्राप्त छूट का लाभ दिलाने के एवज में 12 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई बाद में 10 हजार पर सौदा पटा। इस मामले में उप संचालक भदौरिया तथा सह आरोपी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अशोक शर्मा ने एक साथ रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में आरोपियों ने सात हजार रूपये पूर्व में भी ले लिये थे। आज जैसे ही कार्यालय में सत्येन्द्र ने आरोपी को तीन हजार शेष रूपये दिये वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी भदौरिया को रंगे हाथों  तथा सह आरोपी अशोक शर्मा को भी पकड लिया। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के तहत भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम में डी एस पी विनोद सिंह कुशवाह,इंस्पेक्टर कवींद्र सिंह चैहान,ब्रजमोहन नरवरिया,रानीलता नामदेव आदि 15 सदस्यीय दल की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY