शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -2 में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

0
98

विद्यार्थियों को दी दैनिक उपयोग के कानूनों की जानकारी

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पी सी गुप्ता के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष दवंडे के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -2 मुरार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुयश परनाम ने यातायात अनुशासन, यातायात नियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के व्यवहारिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए , हैल्मेट व शीट बैल्ट की उपयोगिता व आवश्यकता के संबंध में बताया।


कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड ग्वालियर सुअर्पिता त्रिपाठी ने सायबर विधि के संबंध में विचार रखते हुए मोबाइल एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने एवं नकारात्मक या आपराधिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी। साथ ही स्टाकिंग, फिशिंग, बैंक फ्राड, आनलाईन गेमिंग आदि सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के व्यवहारिक प्रावधानों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी  दीपक शर्मा ने गुरू पूर्णिमा एवं गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए नि:शुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय गौरव यथा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रचिन्ह, राष्ट्रध्वज मूल अधिकार व मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेनू बेदी ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक  आर एन शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY