जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन

0
109

मुंबई – मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आती रहती है। हाल ही में खबर मिली है कि टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई और एक्टर नंदमुरी तारक रत्न दुनिया में नहीं रहे। 18 फरवरी को उनका निधन हो गया है। पिछले माह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन

पिछले महीने 27 जनवरी जब नंदमुरी तारक रत्न आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद एक्टर को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 23 दिनों से अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते आखिर नंदमुरी हार गए। कई मशहूर हस्तियों ने तारक रत्न के निधन पर शोक जाहिर किया है।

अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी के अलावा आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू जैसी जानी-मानी हस्तियों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी है। तारक रत्न मशहूर फिल्म एक्टर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था।

LEAVE A REPLY