ग्वालियर – में खराब ताला चाबी ठीक करने का झांसा देकर अलमारी के लॉकर से गहना और पैसा चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग का दूसरा साथी पकड़ से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया उसके गांव में ज्यादातर लोगों का यही धंधा है।
एक गुट ताला चाबी की आड़ में चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए नगदी और सोने के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस को गैंग के द्वारा वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज मिले थे। जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई थी। वही पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुट गई है।
दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में रहने वाली मुन्नी बाथम के घर के आसपास 23 जुलाई को गैंग के दो सदस्य ताला चाबी ठीक करने की आवाज लगाकर घूम रहे थे। तभी मुन्नी बाथम ने अपनी अलमारी के लॉक को ठीक कराने के लिए बुलाया। जब घर के अंदर घुस कर अलमारी ठीक करने के बहाने घुसे तो अलमारी में 1 लाख 20 हजार के गहने चुरा लिए और बहाना बनाकर वह से भाग निकले थे। जब इस बात का मुन्नी बाई को पता चला तो इसकी शिकायत थाने में की थी।
जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सरदार के भेष में दो लोग जाते दिखे। जिनकी पहचान कर गैंग का एक मेंबर कुंडी खोदरी, बडवानी का नानक सिंह निकला जिसे पुलिस ने वह जाकर पकड़ लिया और ग्वालियर ले आई। पूछताछ में उसने शहर में कई लोगों के घर इसी तरह चोरी का खुलासा किया है। इसके साथ ही बताया कि गांव के कुछ लोग यही चोरी करने का काम करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 25 तोला सोना और 2 किलो से अधिक चांदी के साथ-साथ कुछ नगदी बरामद कर जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से शहर में हुई अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।












