ग्वालियर – के कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड पर बनी पुलिया के नीचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है मृतक के शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है.
सीएसपी विजय सिंह भदोरिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंपू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतला माता मंदिर रोड पर पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके बाद कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया घटनास्थल पर ही मृतक की मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली है और प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है
मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी रवि सोलंकी के रूप में हुई है पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचाया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी. मृतक का शव 12 से 15 घंटा पुराना प्रतीत हुआ है ऐसे में मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.












