
ट्रैफिक जाम, पानी से भरे अंडरपास, कांक्रीट और मलबे में बदली इमारतें और शून्य से नीचे के तापमान में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना की 99-सदस्यीय चिकित्सा टीम पांच घंटे की ड्राइव के बाद दक्षिणी तुर्की के हाटे प्रांत के भूकंप प्रभावित शहर इस्केंडरुन पहुंची थी। भारत से आठ घंटे की लंबी उड़ान के बाद, सेना की 60 पैरा फील्ड अस्पताल इकाई दो अलग-अलग बैचों में तुर्की में उतरी थी। टीम लगभग तुरंत ही इस्केंडरुन के लिए रवाना हो गई थी।
प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स और सैनिकों की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती पर अधिकारी ने कहा, मैं कहूंगा कि मौसम सबसे बड़ी चुनौती है, हमारे और वहां की आबादी दोनों के लिए। शुरुआत में बिजली की कमी ने इस और भी बदतर बना दिया, हालांकि हमारे पास एक जनरेटर भी था। भारतीय अधिकारी ने कहा कि हम अब बिजली की आपूर्ति पाने में कामयाब हो गए हैं और पैकेज्ड पानी सभी के लिए उपलब्ध है।
लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने कहा कि स्थानीय आबादी की प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत बढ़ावा थी। उन्होंने बताया, एक युवक जिसने हमें काम करते हुए और लोगों की सहायता करते हुए देखा, उसने मुझसे कहा कि वह हमेशा हमारे देश को याद रखेगा। पास के अस्पताल के एक और डॉक्टर ने सोचा कि उनके सभी मरीजों ने हमें क्यों चुना। यह एक मिश्रित अहसास था। हम शर्मिंदा और खुश थे। इसतरह के शब्द हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं।
भूकंप प्रभावित पीड़ितों को चिकित्सा सहायता और उपचार प्रदान करने के मिशन ऑपरेशन दोस्त के हिस्से के रूप में 13 डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और कर्मचारियों की टीम इस्केंडरुन में है। भारतीय वायुसेना का एक और सी-17 विमान शनिवार रात राहत सामग्री और आपातकालीन उपकरण लेकर सीरिया और तुर्की के लिए रवाना हुआ है।











