सरकारी स्कूल के मास्टर और मास्टरनी ने लगाए ठुमके, प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य निलंबित

0
200

ग्वालियर।

सरकारी स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मास्टर और मास्टरनी को गाने पर ठुमके लगाना भारी पड़ गया । उनके इस नृत्य को  अभद्र माना गया। इस पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस मामले में प्रचार और प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया मामला शिवपुरी के उत्कृष्ट विद्यालय का है।


संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा जिला शिवपुरी में CCEL गतिविधि में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभद्र नृत्य के चलते संजीव अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य एवं श्रीमती संगीता मांझी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।

यह है मामला

शासकीय उत्कृष्ट उ० मा० वि० करैरा जिला शिवपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सी०सी०एल०ई० की चल रही ट्रेनिंग के दौरान शिक्षको ने एक गाने पर डांस किया । इसका वीडियो वायरल हुआ। द्वारा किये जा रहे अभद्र डांस का वीडियों वायरल होने के कारण शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। संभागायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी से  प्रतिवेदन मंगाया।

प्रतिवेदन के अनुसार, श्रीमती संगीता मांझी प्रभारी प्राचार्य एवं संजीव अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य, मूल पद उच्च मा०शिक्षक शासकीय कन्या उ०मा०वि० नरवर जिला शिवपुरी द्वारा किया गया उक्त कृत्य म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत कदाचरण गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
अतएव श्रीमती संगीता मांझी प्रभारी प्राचार्य एवं संजीव अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य, मूल पद उच्च मा०शिक्षक शासकीय कन्या उ०मा०वि० नरवर जिला शिवपुरी को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के उपनियम 9(1) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी म०प्र० रहेगा एवं निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

LEAVE A REPLY