होली मिलन समारोह में समग्र आईडी को आधार से लिंक कराने का दिया प्रशिक्षण

0
132

महिला होली मिलन समारोह के दौरान 4000 से अधिक महिलाओं को दिया समग्र आईडी में आधार लिंक करने का प्रशिक्षण

ग्वालियर।

महिला समिति द्वारा लक्ष्मी गंज स्थित उत्सव वाटिका में आयोजित महिला होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक सामग्र आईडी की ईकेवाईसी के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 4 हजार से अधिक महिलाओं को समग्र आईडी से आधार लिंक करने का प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 43 के पार्षद संजय सिंघल की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा सिंघल द्वारा महिला समिति के माध्यम से होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था। इस समारोह में लगभग 4 हजार महिलाएं शामिल हुई। जिन्हें नगर निगम के सहायक नोडल अधिकारी जनकल्याण नीरज श्रीवास्तव द्वारा लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से समग्र आईडी में आधार लिंक करने का प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला की समग्र आईडी आधार से लिंक होना आवश्यक है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं को समग्र आईडी से आधार लिंक करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय एवं जनमत केंद्र पर तथा विभिन्न स्थानों पर वार्ड वार कैंप लगाकर महिलाओं के समग्र आईडी आधार कार्ड से लिंक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
आज उत्सव वाटिका मैं आयोजित समग्र आईडी में ईकेवाईसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY