ग्वालियर शहर में कैंसर पहाड़ी से उतर रही पल्स वैली स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई

0
193

ग्वालियर शहर में कैंसर पहाड़ी से उतर रही पल्स वैली स्कूल की बस अनियंत्रित होकर मांढरे की माता मंदिर के पास पलट गई थी। बस में सवार स्कूली छात्र राघव गर्ग, जिनिषा चौपड़ा, तनव चौपड़ा, दित्या घायल हुई हैं। जिनिषा के दोनों हाथ में चोट है, जबकि कई बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।

ग्वालियर शहर में कैंसर पहाड़ी से उतर रही पल्स वैली स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई
ग्वालियर शहर में कैंसर पहाड़ी से उतर रही पल्स वैली स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई

घायल बच्चों को परिवार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। तो वहीं एएनएम की परीक्षा देकर कैंसर हास्पिटल से पैदल लौट रही छात्रा नेहा मानवेंद्र की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी है। नेहा के का एक्सीडेंट में उसका दायां पैर घुटने से टूट गया और बच्चे दानी फटने से गर्भ में पल रहा आठ माह के शिशु की मौत हो गई।

गंभीर अवस्था में नेहा को परिवार हास्पिटल से जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। यहां डाक्टरों ने छात्रा का आपरेशन कर बच्चेदानी व मृत शिशु को निकाला। नेहा की हालत अभी चिंताजनक थी, लेकिन आज अल सुबह उसने दम तोड दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर तकरीबन सवा बजे हुआ। बस में कक्षा एक से नौवीं तक के करीब 40 विद्यार्थी सवार थे। बस पलटने से चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

LEAVE A REPLY