सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शनिवार 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री अधोसंरचना कायाकल्प और विकास कार्य, शासकीय प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मूलभूतसुविधायें, सड़कों के संधारण कार्य, जल गंगा संवर्धन अभियान, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवंबाल विकास, लोक निर्माण विभाग विभाग एवं विद्युत विभाग की समीक्षा करेंगे।












