हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम, कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

0
154

ग्वालियर।
भारत जोड़ो यात्रा के 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में झंडा वंदन के साथ यात्रा के समापन के बाद पूरे देश मे कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की इसी कड़ी में आगामी 5 फरवरी को म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के ग्वालियर आगमन की तैयारियों के संदर्भ में 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 39 के सेक्टर अध्यक्ष आदिल कुरेशी के निवास स्थान पाटनकर के बाड़े में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरसिंह तोमर की अध्यक्षता में 17- ग्वालियर विधानसभा के पुराने एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ग्वालियर यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे 17- ग्वालियर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने एवं अन्य कई सार्थक मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में सर्वश्री आनंद शर्मा, अजय जोहरी,बलराम डींगरा,सोनू कुशवाह भैयालाल भटनागर,मोनू सोलंकी,तरुण यादव, ओमप्रकाश सिकरवार,गौरव शर्मा,कन्हैयालाल चंदवानी, शंकर गावरा,सुमित गुर्जर, वीरेंद्र सिंह यादव,हृदेश पाठक,देवेंद्र शर्मा,अजय चौरसिया,दिलीप सिंह राजपूत,जुल्फिकार अली शेरखान,राशिद हुसैन कुरेशी,मुमताज अहमद, वाजिद कुरेशी,शरीफ खान, मानसिंह पाल, राजू खान विजेंद्र सिंह चेतन भार्गव, बृजेंद्र सिंह गुर्जर,शेखर, आदिल कुरेशी,विपुल चौधरी,निसार अहमद सहित ग्वालियर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक का आभार प्रदर्शन वार्ड 39 के सेक्टर अध्यक्ष आदिल कुरेशी जी ने किया।

LEAVE A REPLY