सिटी रिपोटर ग्वालियर !
ग्वालियर जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं दीदियां भी “हर घर तिरंगा” अभियान में महती भूमिका निभा रही हैं। समूहों की दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर तिरंगा बनाकर निर्धारित शुल्क पर कोचिंग संस्थाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दीदियों द्वारा बनाए गए तिरंगों एवं समूह केअन्य उत्पादों के लिये प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में फूलबाग स्थित दीनदयाल मॉल में उन्होंने स्व-सहायता समूहों की दीदियों को तिरंगा की बिक्री करने के लिये काउण्टर उपलब्ध कराया गया है। इस काउण्टर के माध्यम से समूहों की दीदियां अपने अन्य उत्पादों की बिक्री भी कर रही हैं।












