अयोध्या से पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए गोयल

0
114

अक्षत वितरण गृहसंपर्क अभियान के अंतर्गत वार्ड 18 की दीनदयाल नगर कॉलोनी के बी सेक्टर में घर.घर अक्षत भेंटकर अयोध्या में होने वालेराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निमंत्रण दिया और 22 जनवरी को घरों में भक्तिमय वातावरण के बीच दीप जलाने और उत्सव मनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का प्राचीन गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। हम सभी का सौभाग्य है कि राममंदिर अयोध्याज में 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को वह शुभ घड़ी आ रही हैए जब रामलला अपनी जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

इस मौके पर मण्प्र बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, संघ के स्वयं सेवक डी के शर्मा, इस्लाम खान, राधेश्याम त्रिपाठी,, सुरेश शर्मा, प्रशांत पाठक, अंकिता अग्निहोत्री, कल्पना शर्मा, सरिता परिहार, बच्चन पाठक, उप्पल सिंह बुंदेला सहित अन्य स्वयं सेवक व क्षेत्र वासी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY