ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को नगर निगम के अमले द्वारा महलगांव क्षेत्र में भ्रमण कर सभी डेयरी संचालकों को समझाइश देते हुए कहा कि नालियों में गोबर ना बहाएं अन्यथा उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महलगांव क्षेत्र में भ्रमण कर सभी डेयरी संचालकों को समझाइश दी गई कि नालियों में गोबर ना बहाएं क्योंकि गोबर से नालियां चौक हो जाती हैं और सीवर लाइन जाम होने से पूरे क्षेत्र में सीवर की समस्या आती है तथा मुख्य सड़क पर सीवर फैलता है। संचालक गोबर निगम के वाहनों में ही डालें। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में चार स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं, इन स्थानों पर डेयरी संचालक गोबर डाल सकते हैं
और यदि निगम का वाहन ना आए तो स्वच्छता से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए लैंडलाइन 0751-2438748 एवं 0751-2920812 व व्हाट्सएप नम्बर 7974273700 जारी इन नम्बरों पर गंदगी के फोटो एवं वीडियो भेजकर शिकायत कर सकते हैं। उक्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा में कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी जो नागरिक नहीं मानेगा उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल वास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान सहित अन्य अमला मौजूद रहा।












