ग्वालियर भिंड के सराफा कारोबारी ग्वालियर से अपनी भिंड स्तिथ स्वर्ण आभूषण की दुकान के लिए ग्वालियर से 244 ग्राम के स्वर्ण आभूषण लशकर सराफा से खरीद कर भिंड की और जा रहें थे उन्हें स्टेशन बजरिया पहुँचते ही महसूस हुआ की गाडी पंचर हो गई है लेकिन स्टेशन बजरिया में गाडी लगाने की जगह नहीं दिखी तो उन्होंने धीरे धीरे गाडी को आगे बढ़ाया और माल के सामने लाल बत्ती के आगे किनारे लगा कर उनका ड्राइवर पहिया बदलने लगा अमन बंसल और उनके चाचा संजीव बंसल नीचे खडे हो गए और वही खडे होकर लोगो से पंचर की दुकान का पता करने लगे और जैसे ही पहिया बदलकर वह पंचर की दुकान पर जाने के लिए गाडी में बैठे तो उन्होंने देखा की गाडी में से स्वर्ण आभूषण का बेग गायब हो गया है जिसकी रिपोर्ट तत्काल उन्होंने पुलिस को दी

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इला टंडन मोके पर पहुंची चैम्बर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने भी मोके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से बात कर चोरो को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद करने की अपील की उसके बाद मोके पर CSP अशोक जादौन भी पहुंचे पुलिस ने तत्काल स्मार्ट सिटी के केमरो को खगाला तो देखा चार लोग टमटम से आए थे जो बेग चोरी करके ले गए है












