पोहरी/ग्वालियर
वैश्विक नेता और हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधान सेवक के रूप में काम किया है: भारत कुशवाह। उन्होंने नारी शक्ति,गरीब कल्याण और किसान भाइयों के उद्धार के लिए योजनाएं बनाई हैं। ग्वालियर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात बात कही।
उन्होंने कहा चाहे किसान सम्मान निधि हो,महिलाओं को धुआं से छुटकारा दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना हो या फिर प्रधामंत्री आवास योजना हो इनसे लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ,पृथ्वीराज जादौन , नगर परिषद अध्यक्ष मालती लक्ष्मण रावत ,दिलीप मुद्गल ,भाजपा किसाह मोर्चा के कोषाध्यक्ष भारत दांतरे ,हकीम सिंह ,पोहरी विधानसभा विस्तारक चंदन कुशवाह , मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल और पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












