उन्हें करारा जबाव दें जिन्होंने पैसे खाकर कांग्रेस की सरकार गिराईः डॉ. शर्मा

0
107

ग्वालियर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि अपना बूथ सबसे मजबूत करते हुये उन लोगों को करारा जबाब देना है, जिन्होंने भाजपा से पैसे खाकर कांग्रेस की सरकार गिराई। आप सब कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव जीतने के लिये प्रण-प्राण से जुट जायें। मतदाता आज भी कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस की सरकार चाहते है, क्योंकि भाजपा सरकार ने महगांई, बैरोजगारी और भष्‍टाचार को बढावा देकर आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है। ड़ॉ.शर्मा रविवार को यहां जीवायएमसी मैदान अचलेश्‍वर मंदिर के पास में बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में ब्लाॅक, मंडलम्, सेक्टर, जिला एवं अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी व वरिष्‍ठ नेतागण मौजूद रहे।

विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ की हड्डी की तरह है और मेरा सभी से आग्रह है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मतदान केन्द्र स्तर पर जो भी कार्यक्रम दिये जा रहे है, उन्हे अमलीजामा पहनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से देश भर में कांग्रेस पार्टी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दे रही है।

बैठक में प्रदेश महासचिव दुष्‍यंत साहनी, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, संभागीय प्रवक्ता धमेन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, नाजिम खान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, आदित्य सेंगर, ब्लाॅक अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, महादेव अपोरिया, देवेन्द्र चौहान, अनूप शिवहरे, पूर्व पार्षद बलवीर तोमर, पार्षद केदार बरहादिया, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, प्रमोद खरे आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एम.आई.सी. सदस्य अवधेश कौरव एवं आभार जिला संगठन मंत्री व विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने किया।
वार्ड 18 के लगी गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सिकरवार ने सुनी समस्यायें
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 के श्रद्धा विहार ओम नगर आदित्यपुरम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। गांधी चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार को पुष्‍पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY