भाजपा विधायक के मामले में पूर्व पार्षद ने दी गवाही

0
80

ग्वालियर –  अशोकनगर से भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण-पत्र मामले में बुधवार को हाई कोर्ट में भाजपा के पूर्व पार्षद देवेंद्र ताम्रकार ने गवाही दी। उन्होंने गवाही में कहा कि मैं इनके (विधायक के) खिलाफ कई बार शिकायतें कर चुका हूं।

इन्होंने कई जाति प्रमाण-पत्रों पर चुनाव लड़ा है। इस मामले में शेष लोगों की गवाही गुरुवार को होगी। देवेंद्र ताम्रकार ने कहा जब मैं पार्षद था तब इन्होंने हाई मास्ट खरीदी में लाखों रुपये का घोटाला किया था। इसकी शिकायत लोकायुक्त संगठन में की थी। एफआइआर भी दर्ज हुई है। जज्जी की ओर से पैरवी कर रहे वकील एसएस गौतम ने पूछा आपने, जो एफआइआर करवाई थी, पुलिस ने उसका चालान न्यायालय में जमा करवा दिया है?

इस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति के बारे में नहीं मालूम। स्क्रूटनी कमेटी के फैसले के बारे में पूछा गया तो गवाह ने कमेटी की रिपोर्ट पर कोई दावा पेश नहीं किया है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील संगम जैन ने पैरवी की।

LEAVE A REPLY