ग्वालियर, के जीवाजी विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर खेली जा रही 12वीं अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जालंधर और ग्वालियर की एलएनआईटी के बीच हुआ, जिसमें जालंधर सीआरपीएफ की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। ग्वालियर एनएनआईपीई की टीम विजेता रही अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3 लाख और उपविजेता टीम को 2 लाख की इनामी राशि ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार द्वारा प्रदान की गई।
फाइनल मुकाबले के दौरान ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित नगर निगम के खेल अधिकारी और खेल प्रेमी यहां मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने शिरकत की थी और रोजाना फुटबॉल के ग्राउंड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। खेल अधिकारी का सत्यपाल सिंह चौहान का कहना आयोजन से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने आगे से नगर निगम द्वारा प्रचार प्रसार अभियान तेज किया जाएगा और स्कूल कॉलेज के छात्रों को भी इनवाइट किया जाएगा। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने इस आयोजन के लिए ग्वालियर नगर निगम को शुभकामनाएं प्रेषित की।












