कोर ऑफ सिग्नल का स्थापना दिवस कोर ऑफ सिग्नल ने नये आयामों को छुआ

0
106

जबलपुर – वे वन सांकेतिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा ‘कोर ऑफ सिग्नल’ के ११३वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि राहुल मलिक ने कहा, शहीदों को श्रद्धांजलि करते वक्त हम खुद के भीतर धन्यता अनुभव करते हैं। शहीदों के बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकेगा। ब्रिगेडियर राहुल मलिक कमांडेंट १ सांकेतिक प्रशिक्षण केंद्र ने शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े।

 कोर ऑफ सिग्नल का स्थापना दिवस कोर ऑफ सिग्नल ने नये आयामों को छुआ

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी बहादुर जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी ंऔर बताया कि इस शुभ दिन पर हम अपने शहीदों को भी श्रद्धांजली अर्पित करते है। उन्होंने कहा, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए ‘कोर ऑफ सिग्नल’ का नाम रोशन किया। ‘कोर ऑफ सिग्नल’ ने भारतीय सेना के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्क्रष्ट दर्जे, बेहतरीन प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन करते हुए नए आयामों को छुआ है।

इस डिजिटलाइजेशन के दौर में कोर ऑफ सिग्नल नेटवर्क फॉर स्पेक्ट्रम (एन एफ एस) आईपी मल्टी प्रोटोकॉल लेवल स्वीचिंग (आई पी एम पी एल एस) और साइबर डोमेन के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर बड़े खाने के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं व भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY