ग्वालियर – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को शहर के वार्ड-3, 4, 8, 13 एवं 14 में सात हजार से अधिक लाडली बहनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान मेरे लिए गौरव के क्षण हैं। सरकार ने विकास व जनकल्याण का जो वादा किया था उसे संकल्प भाव से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा उपनगर ग्वालियर के अंतर्गत 60 हजार से अधिक परिवारों को राशन की पात्रता पर्ची के साथ आयुष्मान कार्ड, कामकाजी कार्ड एवं पेंशन की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिलाया है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-3 व 4 में 2500 से अधिक बहनों का सम्मान किया। इसी तरह वार्ड 8 में 1500 से अधिक बहनों सहित वार्ड 13 एवं 14 में 3000 से अधिक बहनों का सम्मान उन्होंने किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों की चिंता करते हुए अब रसोई गैस सिलेंडर भी 450 रूपय में कर दिया है। जिसकी अंतरण की राशि आज लाडली बहनों के खाते में डाली गई है। इसके साथ ही इस बार 10 तारीख से पहले ही 04 अक्टूबर को लाडली बहनों के खातों में 1250 रूपये आये हैं।

इस अवसर पर सर्वश्री बृजमोहन शर्मा, योगेन्द्र तोमर, प्रयाग तोमर, आकाश श्रीवास्तव, योगेन्द्र तोमर, श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, दिनेश सिकरवार, अखिलेश शर्मा, धर्मवीर राठौर, शैलेन्द्र सिकरवार, रमेश कुशवाह, मनोज राजपूत, श्रीमती निशा तोमर, श्रीमती बबली तोमर सहित बडी संख्या में लाडली बहने उपस्थित रहीं।












