पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी युवती से कुछ लोगों ने कार में गैंगरेप किया, 4 गिरफ्तार

0
119

बेंगलुरू –  बेंगलुरू में अपने पुरुष मित्र के साथ पार्क में बैठी एक युवती को कुछ लोगों ने कार में खींच लिया और उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक घटना देर रात की है। युवती अपने पुरुष मित्र के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। आरोपी व्यक्तियों ने उसके पुरुष मित्र को धमकी दी और युवती को कार में खींच लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया।

आरोपी बाद में तड़के उसे उसके घर के पास छोड़ गए।

LEAVE A REPLY