जबलपुर – मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि मुख्य मंत्री से पत्राचार कर यह मांग की गई है कि प्रदेश में पुरानी पेंशन अतिशीघ्र लागू की जाए। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए नितांत आवश्यक है क्योंकि न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात बहुत ही न्यूनतम राशि पेंशन के रूप में मिलती है जिससे कर्मचारियों और उनके परिवार का भरणपोषण, जीवकोपार्जन संभव नहीं है अतः पुरानी पेंशन अतिशीघ्र बहाल की जाना चाहिए।

संघ के प्रांताघ्यक्ष-उदित भदौरिया,जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, शहीर मुमताज़, हेमंत ठाकरे, अफरोज़ खान, राकेश श्रीवास, स्टेनली नॉबर्ट, दिनेश गौंड़, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, आदि ने मुख्य मंत्री से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके हित में पुरानी पेंशन अतिशीघ्र लागू की जाए।












