रक्कश टैंक नहीं भरने से ग्वालियर विधानसभा में आज पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित

0
125

ग्वालियर :

मोतीझील पर रक्कश से जाने वाली 750 एमएम डाया लाइन से मोतीझील से मुरार जाने वाली 700 एमएम डाया पंपिंग मैन लाइन से मिलान करने के कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रक्काश टैंक नहीं भर पाने से रक्काश टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 17 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सहायक यंत्री  हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधार कार्य के चलते रक्काश टैंक नहीं भर पाने से रक्काश टैंक से ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 17 फरवरी को सप्लाई प्रभावित रहेगी। जिसमें वार्ड क्रमांक 6 में घास मंडी, बाबा कपूर, किला गेट, बंडाघूरा, राय मोहल्ला, वार्ड 7 में कृष्णा नगर, सती बिहार वार्ड 9 में राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड 11 में हजीरा, गोसपरा नंबर एक एवं दो, वार्ड 12 में जेसी मील की लाइनें, सुभाष नगर वार्ड 13 में मटका वाला पुल वार्ड 14 में तानसेन नगर क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित रहेगी।

LEAVE A REPLY