सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने 79वे स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों के निवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की है। साथ ही अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सब संकल्प लें कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली स्वतंत्रता की रक्षा हर हाल में करेंगे और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे।












