सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण में ग्वालियर दुग्ध संघ द्वारा तैयार किए जा रहे साँची पेडे़ का वितरण किया जाए। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभीmजिला कलेक्टरों को एक पत्र लिखकर यह बात कही है। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान का वितरण
किया जाता है। मिष्ठान स्थानीय बाजार से क्रय कर वितरित करने के स्थान पर मध्यप्रदेश
शासन के सहकारी उपक्रम ग्वालियर, सहकारी दुग्ध संघ द्वारा निर्मित साँची पेड़े का वितरण
किया जाए। साँची का पेड़ा प्राप्त करने के लिये अधिकारी दुग्ध संघ के अधिकारियों के मोबाइल
नम्बर 9406900719, 9589837322, 8878031981 व 9300880999 पर आयोजन से
पाँच दिन पूर्व अपनी मांग भेजी जाना सुनिश्चित करें।












