ग्वालियर – जिले में पीएम जनमन महाअभियान के तहत सहरिया जनजाति बहुल गाँवों में विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। इस कड़ी में चीनौर, भितरवार, बेलगढ़ा व आंतरी में आयोजित हुए शिविरों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शतप्रतिशत सहरिया लोगों के आधारकार्ड, आयुष्मानकार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी व ईकेवायसी का काम जब तक पूरा न हो, तब तक शिविर जारी रहेंगे। इसलिए संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने ग्राम पंचायत लुहारी के पंचायत सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भितरवार जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई थी कि लुहारी के सचिव लम्बे समय से अपने कार्य से गैर हाजिर हैं।












