नई दिल्ली – शेयर बाजार में डिविडेंड, बोनस आदि का भी फायदा मिलता रहता है। किसी अच्छे स्टॉक पर पोजीशन बनाने के कई लाभ होते हैं तो वहीं हाई रिटर्न मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। वहीं दिशा इंडिया लिमिटेड ने निवेशकों को एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। रिकॉर्ड डेट 25 फरवरी से पहले ही है।

मीडिया के अनुसार दिशा कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 100 रुपये के हिसाब से डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। निवेशकों की योग्यता तय करने के लिए कंपनी ने डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी यानी मंगलवार को तय किया है।
कंपनी इस डिविडेंड का भुगतान निवेशकों को 10 मार्च 2023 या उससे पहले करने का फैसला किया है। शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 8022 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ। बीते एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों का भाव 4.22 प्रतिशत टूटा है।
वहीं, ऐसे निवेशक जिन्होंने 6 महीने पहले इस डिविडेंड देने वाले स्टॉक पर दांव लगाया होगा, उन्हें 2 प्रतिशत से अधिक का फायदा मिल गया होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में दिशा इंडिया के शेयरों का भाव 36 प्रतिशत के करीब बढ़ा है।











