विकास यात्रा के दौरान एक करोड 86 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन एंव लोकार्पण
ग्वालियर, प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में उपनगर ग्वालियर में निकाली जा रही विकास यात्रा के दूसरे दिन वार्ड 7 में चार शहर का नाका स्थित गिर्राज मंदिर से प्रारंभ होकर देर शाम शिवहरे तेलमिल पर विकास यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान 01 लाख 68 हजार के विकास लोकार्पण एवं एक करोड 84 लाख 80 हजार के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा किया गया।

विकास यात्रा में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के साथ बडी संख्या में क्षेत्रीय आमजन भी बड चडकर हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के दौरान आने वाली आंगनवाडी, स्कूल, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों पर पहुंचकर शासन की योजनाओं को लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा में विकास कार्यों का फोल्डर आमजन को वितरण किया जा रहा है। साथ ही विकास रथ भी आंगे-आंगे चलकर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों की झडी लगा दी है। अप जहां भी जाएगें विकास कार्य होते नजर आएगें। जो छोटे-छोटे कार्य पहले छूट गए थे वह भी विकास यात्रा के दौरान पूरे कर लिए जाएगें। विकास यात्रा तीसरे दिन दिनांक 7 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजे वार्ड 1 में कटी घाटी रामाजी का पुरा गणेश मंदिर से प्रारंभ होगी।
आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों के साथ खाया खाना
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर जब विकास यात्रा के दौरान इंद्रा नगर में पहुंचे तो आंगनवाडी खुली मिलने पर पहले आंगनवाडी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके बाद आंगनवाडी पर पडने वाले बच्चों के साथ वहीं बैठकर भोजन कर, खाने की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिए।
आदिवासी महिलाओं को विततिर किए आहर योजना के प्रमाण पत्र
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आदिवासियों के लिए आहर योजना के प्रमाण पत्र 25 आदिवासी महिलाओं को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 7 में विकास यात्रा के दौरान वितरित किए। आहर योजना में आदिवासी महिलाओं को 1000-1000 रूपये सरकार द्वारा रोजमर्रा की वस्तुओं को क्रय करने के लिए दिए जाते हैं।
एक करोड 84 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 01 लाख 68 हजार के विकास लोकार्पण किया
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड 7 में 1 करोड 84 लाख 80 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 01 लाख 68 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें गिर्राज मंदिर के पीछे नाली निर्माण लागत 3 लाख 42 हजार, परिणामित्र के चारों तरफ जाली की फेंसिंग 1 नम्बर एवं झूके हुये पोल को बदलना लागत 55 हजार, कोमल आर्य घर के पास झुके हुये पोल को बदलना लागत 25 हजार, खारे कुंआ सामुदायिक भवन रामनगर स्वार्ण रेखा के सामने खारे कुआ तक सीसी रोड निर्माण लागत 78 लाख 47 हजार, वार्ड ऑफिस के पास परिणामित्र के चारों तरफ जाली की फेंसिग 3 नम्बर लागत 90 हजार, उच्चदाव लाईन को घरों से दूर करने एवं फीडर रिनोवेशन के लिए 12 नम्बर एचबीएम पोल लगाने एवं 2.1 किमी. कण्डक्टर रिप्लेसमेंट का कार्य लागत 7 लाख 11 हजार, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में कक्ष निर्माण लागत 20 लाख 98 हजार, राधाविहार कॉलोनी में नवीन एलटी पोल लगाकर अवैध कॉलोनी का विद्युतीकरण लागत 3 लाख 85 हजार, पीएचई काॅलोनी में नवीन एलटीपोल लागत 1 लाख 6 हजार, परिणामित्र के चारो तरफ जाली की फेंसिंग लागत 70 हजार, खरगेश्वर मंदिर के पास नवीन 1 नं. डीटीआर एवं 10 नं. एलटी पोल लगाकर न्यू गंगा विहार अवैध कॉलोनी का विद्युतीकरण लागत 10 लाख 46 हजार, पीएचई स्कूल में शासकीय हाईस्कूल बाउण्ड्रीवॉल कार्य सुदृढीकरण कार्य लागत 28 लाख 79 हजार, खरगेश्वर मंदिर के पास परिणामित्र के चारो तरफ जाली की फेंसिंग 1 लाख 40 हजार, पीएचई स्कूल में संजीवनी क्लीनिक का उन्नयन कार्य लागत 20 लाख रूपये, साकेत सेंगर के घर के पास परिणामित्र के चारो तरफ जाली की फेंसिंग लागत 35 हजार, क्षत्रीकुंज कॉलोनी में क्षत्रीकुंज शर्मा फार्म रोड पर सीसी कार्य लागत 4 लाख 36 हजार एवं विशन वैस के घर के पास 2 लाख 15 हजार रूपये की लागत से डीटीआर शिफ्टिंग के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही लूटपुरा गेट के पास एलटीपोल लागत 26 हजार एवं खरगेश्वर मंदिर के पास डीटीआर शिफ्टिंग का कार्य लागत 1 लाख 42 का लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पीएचई कॉलोनी स्थित आँगनवाड़ी केंद्र पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत नवजात बलिकाओ को प्रमाण पत्र सौंपे और बालिकाओं को गोद में उठाकर दुलार किया !












