ग्वालियर।
सीमांकन के दौरान डबरा के पास जतर्थी गांव में राजस्व निरीक्षक अंकित शर्मा व पटवारी अजमेर सिंह के साथ ग्रामीणों ने मारपीट-गालीगलोज की घटना हुई थी। इस घटना के बाद मप्र राजस्व निरीक्षक संघ की जिला इकाई ने पूर्व मे को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया था।
आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई नही होने पर आज0 को अपर कलेक्टर को पुन: ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके हथियार लाइसेंस निरस्त करना एवं आरोपियों के शासकीय भूमि मे बने मकान को गिराए जाने की मॉग की गई। ज्ञापन मे राजस्व निरीक्षक संघ की ओर से संजय अगरैया, योगेन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप मेहकाली, नीलेश झा, रामनाथ मिश्रा, पंकज शर्मा, नन्दकिशोर गुप्ता, नरेश कुशवाह , पुष्पेंद्र कौरव, राजकिशोर शर्मा, दिनेश ब्यास, रामसेवक मॉझी, महेश ओझा आदि उपस्थित रहे।












