जबलपुर – गोहलपुर थाना अतंर्गत त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर में घर की सीढ़ी गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर निवासी 45 वर्षीय राकेश ठाकुर को घर की सीढ़ी से गिरने के कारण इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया ,जहां से मेडीकल अस्पताल में बेटे शुभम ठाकुर द्वारा भर्ती कराया गया था। उपचार दौरान देर रात डॉक्टर ने राकेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।












