ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक में लटकी एक ड्राइवर की लाश मिली है। ट्रक को ढकने के लिए ऊपरी हिस्से में लगी लकड़ी से मृतक ने लटक कर साफी से फांसी लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाश को देखते ही ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक चंदू नामक व्यक्ति पर मृतक राजेंद्र शिवहरे की हत्या का आरोप लगाया है ।उनका यह भी कहना है कि सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिए गए हैं ।एक सीसीटीवी फुटेज में ट्रांसपोर्टर चंदू अपने कर्मचारी राजेंद्र का सामान फेकता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद के सीसीटीवी फुटेज गायब है।

जबकि परिवार का कहना है कि उसके साथ मारपीट करके उसे ट्रक के भीतर डंडाले से फांसी पर लटका कर मारा गया है और उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए ।वही पुलिस ने इस मामले में कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने राजेंद्र शिवहरे की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है। राजेंद्र मुरैना के कैलारस इलाके का रहने वाला बताया गया है। यहां वो ट्रांसपोर्ट नगर में श्रीनवग्रह फ्रेट केरियर में ड्राइवर के रुप में तैनात था। ये ट्रांसपोर्ट किसी चंदू सेठ द्वारा संचालित की जाती है।
बाइट-क्षमा शिवहरे,मृतक की रिश्तेदार












